सितारगंज( अश्वनी दीक्षित,)में धूमधाम से निकाली गई भव्य राम बारात, हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ सितारगंज में भगवान श्रीराम की भव्य राम बारात धूमधाम के साथ निकाली गई। राम बारात में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। राम बारात को देखने के लिए क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उमड़ पड़े राम बारात में भगवान श्रीराम और माता सीता के साथ राम-लक्ष्मण तथा राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियां आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी रहीं। इन सुंदर झांकियों को देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे वहीं, ढोल और नगाड़ों की गूंज ने राम बारात के उत्साह को और भी बढ़ा दिया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर श्रद्धालु और क्षेत्रवासी झूमते-नाचते नजर आए। जगह-जगह लोगों ने राम बारात का स्वागत किया और भगवान श्रीराम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया इस अवसर पर रामलीला कमेटी के सदस्य एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं, राम बारात को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन का भी भरपूर सहयोग रहा कुल मिलाकर, सितारगंज में निकाली गई भव्य राम बारात ने पूरे क्षेत्र को राममय कर दिया और श्रद्धालुओं के बीच धार्मिक आस्था, उल्लास एवं उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला।
