रिपोर्टर अश्वनी दीक्षित खबर पड़ताल

उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी को किसानों की फसलों को ओलावृष्टि से हुए नुकसान की सूचना मिलते ही उन्होंने बाजपुर पहुंचकर हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद रिवरडेल स्कूल, बाजपुर में हेलीकॉप्टर से उतरकर अधिकारियों के साथ स्थिति की जानकारी ली मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल स्थलीय निरीक्षण कर फसल नुकसान का आकलन किया जाए और रिपोर्ट तैयार कर किसानों को नियमानुसार उचित मुआवजा देने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाए किसानों की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश देने के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार