रिपोर्टर अश्वनी दीक्षित

खबर पड़ताल

 

सितारगंज। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास परियोजना, सितारगंज की ओर से आयोजित पोषण माह के समापन कार्यक्रम में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म संपन्न कराई गई। वहीं, नवजात शिशुओं को खीर खिलाकर अन्नप्राशन संस्कार कराया गया तथा पात्र लाभार्थियों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरित की गईं।कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और बच्चों को उचित पोषण के प्रति जागरूक करना तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बढ़ावा देना रहा। इस दौरान महिलाओं को पोषण के महत्व और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।मुख्य अतिथि ने कहा कि पोषण स्वस्थ समाज के निर्माण की आधारशिला है। गर्भावस्था से लेकर बच्चे के शुरुआती वर्षों तक उचित पोषण और देखभाल बेहद आवश्यक है। प्रत्येक माता को बेहतर पोषण और प्रत्येक बच्चे को स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।कार्यक्रम के माध्यम से मातृशक्ति के सम्मान, बाल स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया।