गदरपुर । अमर शहीद बाबा दीप सिंह जी के प्रकाश पर्व को समर्पित एक नगर कीर्तन पैदल यात्रा के रूप में गुरुद्वारा माता गुजरी जी इंदिरा कॉलोनी रुद्रपुर से नवाबगंज तक आयोजित किया गया । बाबा दीप सिंह जी के जन्मदिन को समर्पित पैदल यात्रा गुरुद्वारा साहिब से अरदास के उपरांत बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयकारे के साथ आरंभ की गई पैदल यात्रा में शब्द कीर्तन करती हुई संगत द्वारा, ऐसे गुरु कउ बल-बल जाइए, दर्शन देख जीवां गुरु तेरा ,सूरा सो पहचानिये जो लड़ै दीन के हेत पुर्जा पुर्जा कट मरे कबहूं ना छाडे खेत,आदि गायन किए गए । शहीद बाबा दीप सिंह गतका अखाड़ा रुद्रपुर एवं फेयरलेस खालसा गतका अखाड़ा गदरपुर द्वारा गतके के शानदार जौहर एवं हैरत अंगेज करतब दिखाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया । पैदल यात्रा रुद्रपुर से ग्रीन पार्क, जाफरपुर,धौलपुर,महेशपुर, गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार महतोष ,रतनपुरी मोड, अलख देवा, रतनपुरा, गुरुद्वारा श्री गुरु हरगोबिंद सर नवाबगंज होते हुए गु, शहीद बाबा दीप सिंह पछियापुर में संपन्न हुई । इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह गुरु का लंगर एवं अन्य प्रसाद वितरित करके सेवा की गई ।

शहीद बाबा दीप सिंह के जन्मदिन को समर्पित रुद्रपुर से नवाबगंज तक पैदल यात्रा का जोरदार स्वागत