
गदरपुर। आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम जी की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में नगर में विश्व हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नेतृत्व में विशाल भव्य कलश यात्रा निकाली गयी,जिसमें भारी संख्या में महिलाओं व पुरुषों ने भाग लेते हुए भगवान श्रीराम के उद्घोष एवं गुणगान से नगर को राममय बना दिया। श्री सनातन धर्म मंदिर के पुजारी पंडित विजय कुमार शास्त्री द्वारा पूजा अर्चना के उपरांत भव्य कलश यात्रा का शुभारंभ कराया गया। कलश यात्रा में सुंदर भजनों और डीजे की मधुर स्वर लहरियों के बीच पुरुष महिला श्रद्धालु नाचते गाते चल रहे थे कलश यात्रा का नगर के विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा के साथ जोरदार स्वागत किया गया। कलश यात्रा मुख्य बाजार से होते हुए सकैनिया मोड के सामने स्थित सती मठ मंदिर पर समाप्त हुई। कलश यात्रा में श्री रामध्वज के साथ भगवान श्रीराम का गुणगान किया जा रहा था जिससे नगर श्रीराम मय भक्ति में डूब गया। कलश यात्रा में नगर संघ कार्यवाहक जीवन जोशी,संदीप गुंबर,राजकुमार सुखीजा,रविंद्र बजाज,विनोद चुघ,पंकज सेतिया,गुलशन शर्मा,सुरेश खुराना,अशोक हुड़िया,राकेश भुड्डी,राजेश गुम्बर मिन्नी,दीपक बेहड़,अशोक छाबड़ा,सोमनाथ छाबड़ा,दर्शन सिंह नेगी,सोमनाथ गाबा,मयंक चुघ,मनोज गुम्बर, वंश गुप्ता,ज्योति छाबड़ा,पूनम ग्रोवर,अंजू भुड्डी,राजबाला चौहान,कुलबीरी चौधरी,ज्योति अरोड़ा,मानसी शर्मा,फूलांरानी, बचनी शर्मा,सोलंकी अनेजा, पायल बजाज,सरोज बजाज, सुनीता सुखीजा सहित काफी संख्या में महिला व पुरुष शामिल रहे।










