किच्छा। विधायक तिलक राज बेहड़ ने शहरी जनसंवाद कार्यक्रम के तहत नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में भ्रमण कर स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने वार्ड नंबर-1 बनखंडी देवरिया, वार्ड नंबर-9 धर्म कांटे के निकट, वार्ड नंबर-14 बालाजी मंदिर के निकट तथा सिरौली कला स्थित वीर शिवा कॉलोनी में जनसंवाद कर लोगों की समस्याओं एवं सुझावों को जाना।
जनसंवाद के दौरान वार्ड नंबर-16 में पूनम गंगवार, ओमवीर, मिंटू, रंजन सिंह सहित अन्य स्थानीय निवासियों ने लगभग 100 मीटर सड़क निर्माण की मांग रखी। वहीं किच्छा मॉडल कॉलोनी के निवासी परवेज, मोहम्मद उस्मान सहित अन्य नागरिकों ने 200 मीटर सड़क निर्माण की आवश्यकता बताते हुए विधायक के समक्ष अपनी मांग रखी।
इसके अतिरिक्त वीर शिवा कॉलोनी में यशपाल तिवारी, रणजीत सिंह, सरबजीत सिंह एवं पाल सिंह सहित अन्य नागरिकों ने क्षेत्र में एक विद्युत पोल लगाए जाने की मांग की। वार्ड नंबर-9 निवासी आरती दुबे ने क्षतिग्रस्त पुलिया के पुनर्निर्माण का अनुरोध किया।
विधायक तिलक राज बेहड़ ने अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर निस्तारण कराया तथा शेष समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि, “जनता से सीधा संवाद ही जनप्रतिनिधि की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। क्षेत्र की समस्याओं को जानकर उनका समयबद्ध समाधान कराना हमारी प्राथमिकता है। विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी तथा प्रत्येक वार्ड के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।”
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गुलशन सिंधी, पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली, ओमप्रकाश दुआ, राजेश प्रताप सिंह, राम बाबू,संतोष अधिकारी, रमेश अमेठिया, मेजर सिंह, एनू खान, सुनीता कश्यप,छोटे लाला कोली,सुधा जोशी, सोनी बोरा, दलजीत कक्कड़, राजेश अरोड़ा, प्रभाकर भट्ट, जीवन जोशी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
