Spread the love

रुद्रपुर। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद द्वारा संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के अंतर्गत शुक्रवार को रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के सुंदरपुर स्थित काली मंदिर से 32 वरिष्ठ तीर्थयात्रियों के दल को श्री बद्रीनाथ धाम यात्रा के लिए विधायक शिव अरोरा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला पर्यटन विकास अधिकारी, ऊधम सिंह नगर के माध्यम से आयोजित इस यात्रा के दौरान विधायक ने तीर्थयात्रियों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया तथा यात्रा की सफलता और सुरक्षित वापसी की शुभकामनाएं दीं।
विधायक बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार द्वारा उत्तराखंड पर्यटन विभाग द्वारा इस योजना मे पात्र वरिष्ठ नागरिकों को राज्य के चिन्हित धार्मिक स्थलों की निःशुल्क यात्रा कराने के उद्देश्य से संचालित की जाती है।
इस अवसर पर विधायक शिव अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार हमारे बुजुर्गों को तीर्थधामों के दर्शन का सौभाग्य उपलब्ध कराने के लिए महत्वपूर्ण पहल कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस महापुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर यह योजना संचालित है, उनकी जयंती के अवसर पर 32 वरिष्ठ श्रद्धालुओं को श्री बद्रीनाथ धाम की यात्रा के लिए रवाना करना विशेष भावनात्मक और आध्यात्मिक अवसर है।
उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि हमारे बुजुर्ग श्रद्धालु जीवन के इस पड़ाव पर धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकें और तीर्थ यात्रा का पुण्य लाभ प्राप्त करें। विधायक ने सभी यात्रियों के स्वस्थ, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए कहा कि बद्रीनाथ धाम में भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर सभी श्रद्धालु क्षेत्र और प्रदेश की सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें। विधायक ने तीर्थयात्रियों से आशीर्वाद भी लिया।
सुंदरपुर दिनेशपुर से शुरू हुई यात्रा
जिला पर्यटन विकास अधिकारी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार वरिष्ठ नागरिकों का यह दल 25 सितंबर को सुंदरपुर दिनेशपुर से रवाना होकर खैरना, अल्मोड़ा होते हुए रात्रि विश्राम कौसानी करेगा। इसके बाद 26 सितंबर को कौसानी से बैजनाथ दर्शन करते हुए कर्णप्रयाग होते हुए रात्रि विश्राम पिपलकोटी में तथा 27 सितंबर को पिपलकोटी से श्री बद्रीनाथ धाम पहुंचकर दर्शन करेगा। वापसी में भी निर्धारित यात्रा कार्यक्रम के अनुसार दल पिपलकोटी, कर्णप्रयाग, कौसानी, रानीखेत, खैरना एवं काली मंदिर सुंदरपुर पहुंचेगा।
यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों के भोजन एवं आवास की व्यवस्था निर्धारित पर्यटन आवास गृहों में तथा चिकित्सा संबंधी आवश्यकताओं के लिए फर्स्ट एड किट की व्यवस्था की गई है। यात्रा के सुचारू संचालन के लिए प्रशिक्षित गाइड को भी दल के साथ भेजा गया है।

श्री बद्रीनाथ धाम जाने वाले 32 तीर्थयात्री
निर्मल मंडल, बनोमाला मंडल, विमल विश्वास, सरस्वती विश्वास, नीलिमा, लक्ष्मी, काली विश्वास, प्रेमवती मंडल, नगोन बाघाड़, अंजली बाघाड़, सुमति पटवारी, जया मंडल, जगदीश मंडल, काजल विश्वास, गोरेंग साना, शांति साना, तारा पद सरदार, सुधा सरदार, पूर्णिमा ढाली, जतिन, शोमा रानी, हीरालाल राय, गंगा राय, निर्मल कुमार सरकार, अनिमा सरकार, सुशांत सरदार, सविता सरदार, भूपाल मंडल, जयन्ती मंडल, विलास हलदार, बिजोली हलदार एवं नीलिमा तरफदार श्री बद्रीनाथ धाम यात्रा पर रवाना हुए।

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख गदरपुर ज्योति ग्रोवर, सांसद प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर, भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश विश्वास, पंकज सरदार, अनूप सरदार, मिथुन ढाली, मनु चौधरी, सुबल मंडल, गणेश ढाली, बनमाली, अमर विश्वास, आकाश ढाली एवं इंद्रपाल चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

You missed

You cannot copy content of this page