रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का विशेष प्रवर्तन अभियान जारी है। बुधवार को आबकारी विभाग की टीम ने रुद्रपुर क्षेत्र के पुलभट्टा हाईवे के पास दबिश देकर तीन लोगों के कब्जे से कुल 114 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। मामले में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत तीन अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।आबकारी विभाग के अनुसार कार्रवाई के दौरान कुलवंत सिंह पुत्र मक्खन सिंह के कब्जे से 25 पाउच में करीब 37.5 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। वहीं राजेंद्र सिंह पुत्र दलवीर सिंह के कब्जे से 25 पाउच में करीब 37.5 लीटर तथा जसविंदर सिंह पुत्र राजिंदर सिंह के कब्जे से 26 पाउच में करीब 39 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।आबकारी विभाग ने तीनों मामलों में नियमानुसार अभियोग दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ विशेष प्रवर्तन अभियान आगे भी जारी रहेगा।


