Spread the love

सितारगंज (अश्वनी दीक्षित)क्षेत्र में चिकाघाट पुल के निकट स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल की भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से उप जिला चिकित्सालय सितारगंज पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह चिकाघाट पुल के पास हुआ। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो का अगला टायर फटने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल से टकरा गया। हादसे में मोटरसाइकिल संख्या UP26X2994 और स्कॉर्पियो संख्या UK06TA4119 की भिड़ंत हुई। इस दौरान मोटरसाइकिल के पास मौजूद दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों की पहचान विशाल और फहीम के रूप में हुई है। दोनों की उम्र लगभग 22 से 23 वर्ष बताई जा रही है और वे जिला पीलीभीत के रसूल फरदिया क्षेत्र के निवासी हैं वहीं, उप जिला चिकित्सालय सितारगंज में उपस्थित चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप यादव ने बताया कि दोनों घायलों को अस्पताल लाया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। फिलहाल हादसे में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

You cannot copy content of this page