Spread the love


बार एसोसिएशन सितारगंज, जनपद ऊधम सिंह नगर के वर्ष 2026-27 के चुनाव में महिला अधिवक्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए कुल 09 निर्वाचित पदों में से 03 पद महिलाओं के लिए आरक्षित कर दिए गए हैं। इसके साथ ही आगामी कार्यकारिणी में कम से कम तीन महिला अधिवक्ताओं का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो गया है।
मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट हरीश दुबे तथा सहायक चुनाव अधिकारी एडवोकेट प्रकाश चन्द्र ढाली द्वारा जारी संयुक्त विज्ञप्ति में बताया गया कि माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा देशभर की बार एसोसिएशनों में महिला अधिवक्ताओं को न्यूनतम 30 प्रतिशत प्रतिनिधित्व प्रदान किए जाने संबंधी निर्देशों के अनुपालन में यह निर्णय लिया गया है। उच्चतम न्यायालय ने सभी बार एसोसिएशनों की कार्यकारिणियों में महिलाओं का पर्याप्त प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
जारी सूचना के अनुसार बार एसोसिएशन सितारगंज के वर्ष 2026-27 के चुनाव में उपाध्यक्ष, एक वरिष्ठ सदस्य तथा एक कनिष्ठ सदस्य का पद महिला अधिवक्ताओं हेतु आरक्षित रहेगा। शेष पद सामान्य श्रेणी के लिए होंगे।
चुनाव अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न पदों पर चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम अधिवक्ता अनुभव की योग्यता भी निर्धारित कर दी गई है। निर्धारित योग्यता के अनुसार अध्यक्ष पद हेतु 15 वर्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेतु 15 वर्ष, उपाध्यक्ष एवं सचिव हेतु 10 वर्ष, कोषाध्यक्ष हेतु 8 वर्ष, वरिष्ठ सदस्य हेतु 3 वर्ष तथा कनिष्ठ सदस्य हेतु 1 वर्ष का अधिवक्ता अनुभव
आवश्यक होगा।उन्होंने कहा कि महिला अधिवक्ताओं को नेतृत्व और निर्णय प्रक्रिया में पर्याप्त अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से यह व्यवस्था लागू की गई है, जिससे बार एसोसिएशन की कार्यप्रणाली में महिलाओं की सक्रिय एवं प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित हो सकेगी। साथ ही सभी अधिवक्ताओं से आगामी चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग प्रदान करने की अपील की गई है।उन्होंने कहा कि महिला अधिवक्ताओं को नेतृत्व और निर्णय प्रक्रिया में पर्याप्त अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से यह व्यवस्था लागू की गई है, जिससे बार एसोसिएशन की कार्यप्रणाली में महिलाओं की सक्रिय एवं प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित हो सकेगी। साथ ही सभी अधिवक्ताओं से आगामी चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग प्रदान करने की अपील की गई है।

You cannot copy content of this page