Spread the love

गदरपुर । मुख्य बाजार में थाने के पास एक चाय के ठेले पर गैस चूल्हे में आग लगने से हड़कंप मच गया । पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों द्वारा जल रही आग पर मुश्किल काबू पाया गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना गेट के पास एक महिला राजकुमारी गुप्ता द्वारा चाय का ठेला लगाया गया था । चाय बनाते वक्त अचानक गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली जिससे राजकुमारी घबरा गई । पुलिस कर्मियों और अन्य लोगों ने आग पर काबू पाया । आज की लपटें एवं धुआं दूर तक दिखाई दे रहा था । वहीं कुछ लोगों द्वारा फायर ब्रिगेड को भी फोन किया गया परंतु आग पर काबू पा लिया गया । राजकुमारी गुप्ता ने बताया कि जब वह गैस चूल्हे पर चाय बना रही थी अचानक गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली जिससे दुकान का सारा सामान बर्तन, ठेला,फर्नीचर एवं बिस्कुट आदि खाने का सामान जलकर राख हो गया।

You missed

You cannot copy content of this page