Spread the love

रुद्रपुर के मेडिसिटी हॉस्पिटल में भर्ती अस्वस्थ विधायक तिलक राज बेहड़ से पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना। इस दौरान पूर्व विधायक शुक्ला ने तिलक राज बेहड़ के परिवार जनों से भी मुलाकात की और उनके साथ सहानुभूति व्यक्त की। श्री शुक्ला ने कहा कि हम उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करते हैं। इस दौरान मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना, मुकेश कोली, राजेश कोली, महेंद्र पाल, सुभाष बेहड़, पप्पू दुआ उपस्थित थे।

You missed

You cannot copy content of this page