सितारगंज में वार्ड नंबर 11 निवासी निशा खान को लापता हुए 99 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस लगातार मामले की जांच में जुटी हुई है, वहीं निशा खान की तलाश में हो रही देरी को लेकर उनकी मां और समर्थकों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी के चलते निशा खान की मां और उनके समर्थक तहसील परिसर में धरने पर बैठ गए वीओ: धरने पर बैठे परिजनों और समर्थकों का कहना है कि निशा खान को लापता हुए 99 दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी तक उनकी बरामदगी नहीं हो पाई है। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए निशा खान को जल्द से जल्द तलाशने की मांग की। परिजनों का कहना है कि उनकी बहन निशा खान को जल्द से जल्द ढूंढकर उनके परिवार के सामने लाया जाए, ताकि परिवार को राहत मिल सके वहीं, पुलिस लगातार मामले में कार्रवाई करने की बात कह रही है। अब देखना होगा कि निशा खान की तलाश कब तक पूरी होती है और परिवार को अपनी बेटी के बारे में कब तक जानकारी मिल पाती है।
वाईट धरने पर बैठे समर्थक
