रिपोर्टर अश्वनी दीक्षित खबर पड़ताल
सितारगंज। सितारगंज में रामलीला मंचन और मेले के आयोजन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। कोतवाली सितारगंज में कोतवाल साहब ने बताया कि क्षेत्र में आयोजित होने वाली रामलीला और दुर्गा पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात को सुचारू रखने के लिए पुलिस द्वारा विशेष इंतजाम किए गए हैं उन्होंने बताया कि सितारगंज में आदर्श रामलीला और पहाड़ी रामलीला का आयोजन किया जाता है इसके साथ ही दुर्गा पूजा का पर्व भी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है शक्तिफार्म क्षेत्र में बंगाली समाज के लोगों द्वारा दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना रहती है कोतवाल साहब ने बताया कि मेले और धार्मिक आयोजनों के दौरान यातायात व्यवस्था संभालने के लिए ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गई है, ताकि लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके अलावा बाजारों, ज्वेलरी की दुकानों और बैंकों के आसपास भी पुलिस विशेष निगरानी रख रही है, जिससे असामाजिक तत्वों और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सके उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा के साथ निभा रहा है। साथ ही व्यापारियों और स्थानीय लोगों से भी सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई है।पुलिस का उद्देश्य है कि रामलीला, मेला और दुर्गा पूजा के सभी आयोजन शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हों।
