रिपोर्टर अश्वनी दीक्षित
खबर पड़ताल
सितारगंज, 7 सितंबर। छह जुलाई से लापता नाबालिग बालिका की दो माह बाद भी बरामदगी न होने से परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बालिका की सकुशल वापसी की मांग को लेकर भाकपा (माले) कार्यकर्ताओं, परिजनों और जागरूक युवाओं ने बैठक कर 10 सितंबर को शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक तरीके से बड़ा प्रदर्शन करने का निर्णय लिया।भाकपा (माले) नेता अनिता अन्ना ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में लगातार बालिकाओं के गायब होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस की जांच कई मामलों में मोबाइल लोकेशन तक सीमित दिखाई दे रही है। उन्होंने बालिकाओं के लगातार गायब होने के पीछे किसी संगठित गिरोह की संभावना की भी गंभीरता से जांच किए जाने की मांग की उन्होंने कहा कि दो माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद बालिका का पता नहीं चल पाना गंभीर चिंता का विषय है। पुलिस प्रशासन को मामले में तेजी और गंभीरता से कार्रवाई करते हुए बालिका को जल्द सकुशल बरामद करना चाहिए वहीं विष्णु पद साना ने कहा कि बालिका की जल्द से जल्द सकुशल वापसी की मांग की जा रही है। यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो 10 सितंबर को बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।बैठक के बाद 15 सदस्यीय संयोजन समिति का गठन किया गया। सर्वसम्मति से विष्णु पद साना को अध्यक्ष और अनिता अन्ना को सचिव चुना गया। समिति में रिजवान, सलमान, धीरज कुमार, फिरोज अंसारी, मोहम्मद हुसैन, इस्लाम नवी, जुनैद सिद्दकी, साहिल खान, फैज खान, विशाल, अनस अंसारी, मोहम्मद, शानू और धर्मेंद्र को सदस्य बनाया गया।
संयोजन समिति ने 10 सितंबर के आंदोलन को शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक तरीके से संचालित करने और बालिका की सकुशल बरामदगी के लिए पूरी ताकत से संघर्ष करने की बात कही।
बैठक में धीरज कुमार, लक्ष्मी, शबीना, राजू, बादल, आविद अली, रहोर खान, फिरोज, आनस, फैज खान, शकील खान, फिरदोश खातून, इस्लाम नवी, विष्णु पदसाना, जुनैद सिद्दकी, सोनू, फरहान, सतीक अहमद और मोहनी देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
