Spread the love


रिपोर्टर अश्वनी दीक्षित
खबर पड़ताल

सितारगंज पुलिस ने साइबर अपराध से जुड़े एक मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार आरोपी साइबर फ्रॉड की धनराशि को ऑनलाइन गेमिंग ऐप के माध्यम से संचालित करने के लिए स्वयं और अन्य लोगों के बैंक खातों तथा ATM/डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करता था पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नहरपार पुलिया के पास से राजू सिंह निवासी प्रतापपुर नंबर-4, थाना नानकमत्ता को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पूछताछ में पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अन्य लोगों से बैंक खाते और ATM कार्ड खरीदकर उनका इस्तेमाल ऑनलाइन गेमिंग के जरिए धनराशि प्राप्त करने और निकालने की बात स्वीकार की जांच में पुलिस को करीब 15 बैंक खातों के बारे में जानकारी मिली है, जिनमें आरोपी के नाम से संचालित खाते भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार खाते लगातार फ्रीज होने के बाद आरोपी नए बैंक खाते खुलवाता था और कथित तौर पर लोगों को 5 से 10 हजार रुपये का लालच देकर उनके बैंक खाते, पासबुक और ATM/डेबिट कार्ड हासिल करता था पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने सुखदेव सिंह, अरुण रस्तोगी और पंकज रस्तोगी, निवासी सिंह कॉलोनी सितारगंज, से 10-10 हजार रुपये में ATM कार्ड लेने की बात बताई है। पुलिस का कहना है कि इन व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी आरोपी द्वारा Spro Deal नामक ऑनलाइन गेम खेलने और अन्य लोगों के बैंक खातों के इस्तेमाल की बात भी पुलिस ने बताई है पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 14 ATM/डेबिट कार्ड, पहचान पत्र, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आरसी और एक VIVO मोबाइल फोन बरामद किया है मामले में कोतवाली सितारगंज में मु0अ0सं0 444/2026, धारा 318(4), 112, 61 BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार अन्य खाताधारकों और ATM कार्ड उपलब्ध कराने वाले लोगों की भूमिका की भी विवेचना की जा रही है कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक जावेद मलिक, अपर उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह दानू, हेड कांस्टेबल जगदीश कोठियाल, हेड कांस्टेबल मतलूब खान, कांस्टेबल प्रेम कनवाल और कांस्टेबल कृष्णा चंद्र शामिल रहे।
पुलिस की आमजन से अपील
पुलिस ने लोगों से अपना बैंक खाता, पासबुक, ATM/डेबिट कार्ड, चेकबुक अथवा बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी अन्य व्यक्ति को उपलब्ध न कराने की अपील की है। पुलिस ने चेतावनी दी कि यदि किसी व्यक्ति के साथ ऐसा क्रीम हो तो वह तुरंत सूचना दें

You cannot copy content of this page