अमृत हॉस्पिटल में एडमिट आशिया जी को प्रेग्नेंसी के दौरान अत्यंत आवश्यक 2 यूनिट ओ नेगेटिव ब्लड की जरूरत थी। ओ नेगेटिव ब्लड ग्रुप बहुत रेयर होने के कारण परिजन परेशान थे।
सूचना मिलते ही धरा सेवा फाउंडेशन उत्तराखण्ड के आह्वान पर दोनों युवा रक्तवीर तुरंत सिविल लाइन स्थित शहीद ऊधम सिंह मेमोरियल ब्लड सेंटर, रुद्रपुर पहुंचे और रक्तदान कर मरीज की मदद की।
धरा सेवा फाउंडेशन की अध्यक्ष विभा तिवारी ने कहा, “दिलराज सिंह बाजवा और मनवीर सिंह ग्रेवाल जैसे युवा ही समाज की असली ताकत हैं। ओ नेगेटिव ब्लड मिलना बहुत मुश्किल होता है। इन दोनों ने समय पर पहुंचकर एक मां और उसके बच्चे की जिंदगी बचाई है। संस्था की ओर से दोनों रक्तवीरों का हृदय से आभार।”
