कांग्रेस पार्टी जिन्दाबाद गणेश गोदयाल जिन्दाबाद के नारों से करन गार्डन गूज उठा,इस मौके पर बोलते हुए सितारगंज विधान सभा के वरिष्ठ कांग्रेसियों ने कहा कि कुछ भाजपाई यहां झूठी अफवाहें फैला रहे है कि कांग्रेस के नेताओं में फूट है।लेकिन हम कांग्रेसी सब एक मंच पर है किसी प्रकार की कोई फूट नहीं है।काग्रेस पार्टी में सबका सम्मान किया जाता है। कांग्रेस पार्टी से सितारगंज सीट पर जिसको भी 2027 के विधानसभा चुनाव में विधायक का टिकट दिया जाएगा हम सब एक जुट होकर उसके साथ खड़े रहेंगे,और उसे तन,मन,धन से चुनाव लड़ाएंगे ओर सितारगंज विधानसभा की सीट को जीत कर काग्रेस की झोली में डालेंगे,वहीं सितारगंज करन गार्डन में पहुचे कांग्रेस विधायकों ने भी भाजपा की सरकार को किसान विरोधी,व्यापारी विरोधी ओर गरीब जनता विरोधी बताया उनका कहना था कि भाजपा सरकार उद्योगपतियों की हितैषी हो सकती है लेकिन आम जन की कही सुनवाई नहीं है।वही बतोर मुख्य अतिथि पहुंचे कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भाजप सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश की धामी सरकार पूरी तरह से विफल रही है,गरीब को ओर गरीब कर रही है तो वहीं अमीर को ओर अमीर बना रही है, खनन ओर अन्य बड़े बड़े प्रजेक्ट बाहरी लोगो को दिये जा रहे, प्रदेश में घर घर तक खतरनाक नशे को खुलेआम बेचा जा रहा है,प्रदेश की भोली भली जनता अपना हक मांगती है तो उन पर फर्जी मुकदमे लिखें जा रहे, वहीं गणेश गोदियाल ने कहा कि बंगाली समाज के सम्मान पर कोई भी टिपणी नहीं की है, भाजपा को 2027 के चुनाव की बड़ी हार दिख रही है इसलिए तिलमिला रही है, ओर शक्तिफार्म में बंगाली समाज के लोगो की जमीनों को भाजपा सरकार छीन रही है, महिलाओं का अपमान कर रही है अंकिता भंडारी जघन्य हत्या कांड के आरोपियों के साथ खड़ी थी,किसानों को दलालो व माफियों से लुटवाया जा रहा है, वहीं गणेश गोदियाल ने कहा कि 2027 के चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार आ रही है, खटीमा विधायक भुवन चंद्र कापड़ी, नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा,पूर्व विधायक नारायणपाल,नवतेज पाल सिंह, करन जंग,राम नगीना प्रसाद, मुगनी अहमद, सरताज अहमद,हरीश दुबे,हरपाल सिंह,रंजीत सिंह राणा,विपिन खोलिया,बलवंत बोरा,हसनैन मलिक,उत्तम आचार्या,दिलबाग सिंह, हिमेश खर्कवाल,नारायण सिंह बिष्ट,शाकिर अली, सुरेन्द्र सिंह करनावल, सुरेन्द्र सिंह,नरेश राणा,रेखा सोनकर, महिला मोर्चा की ब्लॉक अध्यक्ष सरस्वती बाला सहित सैकड़ों कांग्रेसी मौजूद रहे।

