Spread the love


विधायक शिव अरोरा ने किया कार्यकारणी किया स्वागत ओर हर सम्भव मदद का दिया भरोसा

रुद्रपुर। श्री खाटू श्याम मन्दिर गल्ला मंडी रुद्रपुर का विगत दिनों सम्पन्न हुऐ चुनाव के उपरांत नवीन कार्यकारिणी ने रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा के आवास पहुंचकर उनका मार्गदर्शन व आभार जताया।
विधायक शिव अरोरा ने भी नवनिर्वाचित पदाधिकारी जिसमे अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, सचिव हरि प्रकाश, कोषाध्यक्ष प्रवीण गोयल को शुभकामनायें दी और साथ हीं उनको हर सम्भव मदद हेतु भरोसा दिया उन्होंने कहा खाटू श्याम की कृपा से हम समाजिक जीवन मे सेवा भाव से कार्य कर रहें है अगर धर्म समाज के कार्य मे जो भी होगा वह पूरी ईमानदारी से करने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहाँ बाबा श्याम के रुद्रपुर मे बड़ी संख्या मे भक्त है और हारे के सहारे खाटू श्याम मंदिर की रुद्रपुर मे बहुत मान्यता है।
वही कमेटी द्वारा विधायक शिव अरोरा से खाटू श्याम मन्दिर के तोरण द्वार बनाने की मांग की।
वही विधायक शिव अरोरा ने कमेटी को भरोसा दिया इसका स्थालीय परीक्षण करवा कर इसको आने वाले समय मे करवाने का प्रयास करेंगे,उन्होंने कहाँ यह उनका सौभाग्य होगा कि खाटू श्याम मन्दिर हेतु सेवा का अवसर मिलेगा।

विधायक शिव आरोरा ने आये कार्यकारणी सदस्यों का स्वागत किया और उज्वल भविष्य की कामना की।

इस दौरान आनंद अग्रवाल, राजेश श्यामपुरिया, राजेश श्यामपुरिया, राम किशन शर्मा, कैलाश अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहें।

You cannot copy content of this page