! रुद्रपुर कांग्रेस नेता अपने आका के महिमा मंडल में लगातार कर रहें है झूठ कि राजनीती जबकि वह गणेश गोदियाल वॉइस ऑफ़ उत्तराखंड कांग्रेस पेज आज भी गणेश गोदियाल के लिये हो रहा संचालित, अधूरी जानकारी से सच को छुपा नहीं सकते, बंगाली समाज अपमान का देगा मुहतोड़ जवाब
2020 से संचालित हो रहा है पेज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का कर रहा है महिमा मंडल
रुद्रपुर। बंगाली समाज के खिलाफ गणेश गोदियाल वॉइस ऑफ उत्तराखंड कांग्रेस की अभद्र टिप्पणी पर ऊधम सिंह नगर में सियासती पारा चढ़ा हुआ है तो वही दूसरी और बंगाली समाज गणेश गोदियाल कांग्रेस पार्टी के पुतले जलाकर माफ़ी की मांग कर रहा है।
वही विधायक शिव अरोरा ने सिटी क्लब में प्रेसवार्ता कर कांग्रेस पार्टी की झूठ और नौटंकी की राजनीती करने वाले नेता को अपने प्रदेश के आका की राजदरबरी से बाज आना चाहिए कम से कम सच को सच कहना तो सिख ले।
विधायक शिव अरोरा प्रेसवार्ता के दौरान शुरू से बहुत आक्रमक दिखे उन्होंने कहाँ ऊधम सिंह नगर में दशकों से निवास कर रहें बंगाली समाज को गणेश गोदियाल वॉइस ऑफ उत्तराखंड कॉंग्रेस जो पेज दिन रात गणेश गोदियाल की महिमा मंडल कर रहा है वह पेज 2020 से सचालित हो रहा है जो इनकी राजनीती गतिविधि को संचालित कर रहा है उसके माध्यम से बंगाली समाज को घुसपैठिया और डेमोग्राफी चेंज वाला बताया जिससे उत्तराखंड में जनसंख्या असंतुलन हो रहा है निश्चित रूप से यह बेहद शर्मनाक घटिया मानसिकता का परिचय है।
विधायक बोले कांग्रेस पार्टी और उनके नेता द्वारा बंगाली समाज का अपमान किया है जो किसी सूरत में बंगाली समाज बर्दाश्त नहीं करेगा और माफ़ी मांगने के जगह उनके स्थानीय नेता रुद्रपुर कोतवाली में तहरीर देते है कि फर्जी फेसबुक अकाउंट एआई के माध्यम से गणेश गोदियाल को बदनाम किया जा रहा है अगर सच में वह अकॉउंट फर्जी है तो क्यों उसकी शिकायत गोदियाल ने नहीं की और कैसे आज की तारीख तक गणेश गोदियाल वॉइस ऑफ़ उत्तराखंड कांग्रेस से लगातार गणेश गोदियाल के पक्ष में पोस्ट हो रही है जो दर्शाता है जो पोस्ट बंगाली समाज के खिलाफ की गई थी जो हटा दी मगर गोदियाल के पक्ष में पोस्ट जारी है इससे स्पष्ट होता है उस पेज को जो 2020 से संचालित है उसको कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का संरक्षण प्राप्त है या उनके द्वारा यह पेज संचालित हो रहा।
विधायक ने कहा इससे बहुत स्पष्ट होता है और जो जानकारी है उनको भी स्पष्ट नजर आ रहा है कि बंगाली समाज का अपमान कहीं ना कहीं गणेश गोदयाल द्वारा किया गया इससे उधम सिंह नगर का बंगाल समाज बहुत आहत है और इस पर वह बिल्कुल किसी सूरत में चुप नहीं बैठेगा लगातार विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे और वह उनके रुद्रपुर के नेताओं को भी कहना चाहते हैं एक सोशल मीडिया की थोड़ी सी भी समझ रखते हैं तो यह देख ले कि वह पेज आज भी संचालित है इसे स्पष्ट हो गया कि कांग्रेस कभी बंगाली समाज की हितेषी रही नहीं इसके लिये बंगाली समाज आक्रोश में है जगह जगह पुतले दहन कर प्रदर्शन हो रहें है।
विधायक शिव अरोरा ने रुद्रपुर के नेताओं को चुनौती दी कि वह उसे बंगाली समाज के खिलाफ पोस्ट की फोरेंसिक जांच की मांग करते हैं इसमें दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा अगर वह साबित हो गया कि वह पोस्ट उसे पेज से नहीं डाली पर राजनीतिक संन्यास ले लेंगे विधायक बोले हमको पता है कि सत्य क्या है इसलिए सीना ठोकर फॉरेंसिक जांच की मांग कर रहे हैं मगर इसके उलट कांग्रेस जिसने बंगाली समाज का अपमान किया वह एआई का सहारा लेकर झूठ की राजनीति कर रही।
विधायक बोले जबकि भाजपा सरकार बंग भवन बनाने जा रही है हमारी हीं सरकार ने बंगाली समाज के प्रमाण पत्र में पूर्वी पाकिस्तान शब्द हटाने का कार्य किया जबकि कांग्रेस कि भी राज्य में सरकार रही मगर उनके कान पर जु तक नहीं रेगी कि हम बंगाली समाज के हित में कार्य करे। कांग्रेस ने बंगाली समाज को वोट बैंक के रूप में लिया मगर बंगली समाज कांग्रेस की की बातो में आने वाला नहीं है।
इस दौरान राजकुमार साह, के के दास, जगदीश विश्वास,गोविन्द राय,विजय सीकरी, अशोक ढाली, रविंद्र धर, शंकर विश्वास, मानवेन्द्र राय, मुकेश मंडल, रोबिन विश्वास, शिव कुमार राय, राजू मलिक,राधेश शर्मा, विशाल शील, सिद्धार्थ मलिक, सतनाम सिंह, मनोज मदान, मयंक कक्कड़ आदि लोग मौजूद रहें।
