Spread the love

नई दिल्ली/रुद्रपुर l
पत्रकार प्रेस महासंघ में बड़ा संगठनात्मक बदलाव हुआ है। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय राम प्रताप साकेती के निधन के बाद शनिवार की देर शाम दिल्ली में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक में नए नेतृत्व का चयन किया गया।

क्या हुआ फैसला?
बैठक में सर्वसम्मति से संतोष शर्मा को संगठन का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया।

प्रमुख नियुक्तियां
संगठन में कई अहम पदों पर भी नियुक्तियां की गई हैं—
सरवेन्द्र चौहान – नेशनल सेक्रेटरी
राज कुमार राजपुरोहित – मुख्य महासचिव
अनन्त विक्रम सिंह – यूपी कार्यवाहक अध्यक्ष
अशोक गुलाटी – उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष
विकास शर्मा – पश्चिमी यूपी अध्यक्ष
संजय वर्मा ‘पंकज’ – मध्य यूपी अध्यक्ष
सूरज तोमर – यूपी सचिव
सुखदेव भालेराव – महाराष्ट्र अध्यक्ष
योगेश पंवार – राजस्थान अध्यक्ष
अनिल उपाध्याय – मेरठ मंडल प्रभारी
संगठन की सख्त चेतावनी
पत्रकार प्रेस महासंघ ने साफ किया है कि—
संगठन ने किसी को भी संरक्षक नियुक्त नहीं किया है
किसी अन्य पत्रकार संगठन से कोई संबंध नहीं है
संगठन के नाम पर पैसा मांगने वाले लोग ठग हो सकते हैं
ऐसे मामलों में तुरंत पुलिस और संगठन को सूचना देने की अपील की गई है।
✅कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
महासंघ ने स्पष्ट किया है कि—
नाम और लोगो का गलत इस्तेमाल करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी
अधिकृत पदाधिकारी ही संगठन की ओर से कार्रवाई कर सकेंगे,“पत्रकार प्रेस महासंघ नव नियुक्त अध्यक्ष संतोष शर्मा जी ने साफ कर दिया है कि संगठन की साख और पत्रकारों के हितों से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।”

You cannot copy content of this page