Spread the love

खटीमा (अश्वनी दीक्षित)जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की माननीय सचिव महोदया( सिविल जज ममता पंत जी )के आदेशानुसार अनुपालन में उप जिला नागरिक चिकित्सालय खटीमा में, plv बिमला देवी मुडेला, एवं plv गीता शर्मा ने संयुक्त रूप से, चिकित्सालय में वरिष्ठ दिव्यांगजन, की डॉक्टर को दिखाने में सहायता की, एक बेटी को नर्सिंग कॉलेज स्वास्तिक अस्पताल नर्सिंग कोर्स hetu फिटनेस मेडिकल बनाने मै पुरी मदद की ।वरिष्ठ महिला गुरविंदर कौर जिनकी हालत बहुत खराब थी डॉक्टर साहब के पास ले जाकरदिखाया उनकी सभी जांच करवा कर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाने में मदद की , एवं कई लोगों को एक्सरे जांच एवं ब्लड टेस्ट में जांच करवाने में मदद की गई । चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बी पी सिंह की अध्यक्षता में कैंप में सभी लोगों को विधिक सेवा प्राधिकरण के बारे में बताया एवं कानूनी निशुल्क सेवा कैसे प्राप्त की जा सकती है और कौन-कौन इसके पात्र हैं इसकी विस्तृत जानकारी दी , वरिष्ठ जनों के कानूनी अधिकार एवं सुविधाओं के प्रति जागरूक किया सरकार एवं न्यायालय द्वारा उन्हें किस तरह की सुविधाएं मिल सकती हैं यह बताया गया,। नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 नंबर की जानकारी दी समय 10: बजे से 1 : बजे तक स्थान /उप जिला नागरिक चिकित्सालय खटीमा,टीम संख्या/ 41 से plv बिमला देवी मुडेला, टीम संख्या / 36 से plv गीता शर्मा , उपस्थिति रही।

You cannot copy content of this page