Spread the love

किच्छा। आज विधायक श्री तिलक राज बेहड़ ने किच्छा में श्री रोहित गोस्वामी के नवीन प्रतिष्ठान “किच्छा मेडिकल स्टोर” का विधिवत फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह मेडिकल स्टोर जनसेवा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करते हुए क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएगा।
विधायक श्री बेहड़ ने श्री रोहित गोस्वामी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि यह प्रतिष्ठान निरंतर सफलता एवं उन्नति के नए आयाम स्थापित करे। उद्घाटन अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओमप्रकाश दुआ, निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, कैलाश जोशी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके उपरांत विधायक श्री तिलक राज बेहड़ ने अपने किच्छा कार्यालय में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों से आत्मीय भेंट कर उनकी समस्याओं एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों की गंभीरतापूर्वक जनसुनवाई की। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित, प्रभावी एवं पारदर्शी समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर विधायक श्री बेहड़ ने कहा कि जनसेवा, सुशासन और जनता का विश्वास ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा प्रत्येक नागरिक की समस्या का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना उनका संकल्प है।

You cannot copy content of this page