रुद्रपुर। नीट (यूजी) 2026 परीक्षा में 720 में से 636 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 2750 हासिल करने तथा रुद्रपुर सिटी टॉपर बनने पर शराफत अली की बेटी सिदरा अली का जामा मस्जिद कमेटी रुद्रपुर द्वारा उनके आवास पर जाकर फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इस अवसर पर कमेटी के पदाधिकारियों ने सिदरा अली की इस शानदार उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सिदरा की यह सफलता पूरे रुद्रपुर एवं समाज के लिए गर्व की बात है। उनकी इस उपलब्धि से अन्य छात्र-छात्राओं को भी कठिन परिश्रम और लगन के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की प्रेरणा मिलेगी।इस मौके पर अध्यक्ष जामा मस्जिद रईस, सेक्रेटरी इरशाद अंसारी, कोषाध्यक्ष साहिब खान, फईम अली, फिरासत अली एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
