Spread the love

विद्यालय बंद रहने का वायरल पत्र फर्जी, प्रशासन ने नहीं किया कोई आदेश जारी
रुद्रपुर/डेस्क। सोशल मीडिया पर खराब मौसम के कारण सोमवार को शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किए जाने संबंधी एक कथित पत्र तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि प्रशासन की ओर से इस संबंध में किसी भी प्रकार का कोई आदेश, पत्र या अधिसूचना जारी नहीं की गई है।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार वायरल किया जा रहा पत्र पूरी तरह भ्रामक एवं फर्जी है। आमजन, अभिभावकों एवं विद्यालय प्रबंधन से अपील की गई है कि ऐसे किसी भी अपुष्ट संदेश पर विश्वास न करें और न ही उसे आगे साझा करें।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभी विद्यालय अपने निर्धारित समय पर संचालित होंगे। किसी भी प्रकार के आदेश की स्थिति में प्रशासन द्वारा आधिकारिक माध्यमों से ही सूचना जारी की जाएगी।

You missed

You cannot copy content of this page