सितारगंज शहर के नजदीक नया गांव में बीते कई दिनों से सुर्खियों में चल रहा है गांव में मौजूद टंकी का पानी पीने से कई बच्चे अचानक बीमार पड़ गए जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया 14 वर्षीय किशोर अल्तमस की दिल्ली उपचार के दौरान मौत हो गई। पूर्व विधायक नारायण पाल ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवारों का हाल जाना और उच्च संबंधित अधिकारियों से वार्ता की जिसके बाद चिकित्सकों की टीम गांव में पहुंची इसके अलावा टंकी की सफाई और मरम्मत का कार्य भी किया जा रहा है नारायण पाल का कहना है कि कोई भी जनप्रतिनिधि पीड़ित गांव नहीं पहुंचा है उन्होंने सीधे तौर पर क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा पर भी गांव में पीड़ित परिवारो की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा 2027 का चुनाव आने वाला है इस क्षेत्र के साथ जनप्रतिनिधि सौतेला व्यवहार कर रहे हैं उन्होंने सिस्टम पर भी सवालिया निशान खड़े किये नारायण पाल का कहना है कि अगर जल्द ही पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिला तो इसके लिए आगे की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
