Spread the love

किच्छा। विधायक तिलक राज बेहड़ ने रविवार को ग्राम जीरो बांदा स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेककर अपने ग्रामीण जनसंवाद कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके उपरांत उन्होंने ग्राम जीरो बांदा, चीमा लेन, प्रधान लेन,दीवान झाला, बंगाली कॉलोनी एवं कोटखर्रा क्षेत्र में जनसंपर्क कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को उनके निस्तारण के निर्देश दिए।

इस अवसर पर विधायक तिलक राज बेहड़ ने अपनी विधायक निधि से ज़ीरो बंदा में लगभग 5 लाख रुपये की लागत से निर्मित सड़को का लोकार्पण किया। सड़क निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान विधायक बेहड़ ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराया। शेष समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

विधायक बेहड़ ने कहा कि नजीबाबाद ग्राम सभा एवं आसपास के क्षेत्रों में उनके प्रयासों से अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से नजीमाबाद स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य चल रहा है तथा अनेक सड़कें भी बनकर तैयार हुई हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई गांव या कस्बा नहीं है जहां विकास कार्य न हुए हों। आने वाले समय में भी विकास कार्यों को और गति दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि पिपलिया चौराहे से सड़क चौड़ीकरण तथा किच्छा में स्टेडियम निर्माण उनकी प्राथमिकताओं में शामिल हैं। इन दोनों महत्वपूर्ण मांगों को पूरा कराने के लिए वह लगातार संघर्ष कर रहे हैं और क्षेत्र की जनता के सहयोग से इन कार्यों को भी शीघ्र पूरा कराया जाएगा।

विधायक बेहड़ ने नागरिकों से आगामी जनगणना में अपनी सही सामाजिक एवं आवासीय स्थिति दर्ज कराने तथा संबंधित सूचियों में अपना नाम सुनिश्चित कराने का आह्वान किया, ताकि भविष्य में उनके अधिकारों एवं हितों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। उन्होंने लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए जागरूक भी किया।

विधायक तिलक राज बेहड़ के विभिन्न ग्रामों में पहुंचने पर समस्त ग्रामवासियों द्वारा उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य प्रेम आर्य, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गुलशन सिंधी , राजेश प्रताप सिंह, बलवंत सिंह, सुरजीत सिंह, मेजर सिंह, भजन सिंह, बलबीर सिंह, बलदेव सिंह, लखविंदर सिंह, प्रेम, सपन मंडल, धनंजय, उत्तम दत्ता, विक्रम कोरंगा, योगी, रक्षपाल सिंह, तलविंदर सिंह, भगवान सिंह, राजू, मनीष, विश्वजीत समेत सैकड़ो की तादत में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page