Spread the love

खटीमा क्षेत्र के झनकट आंगनबाड़ी केंद्र में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं को सरकार और विधिक विभाग द्वारा मिलने वाली विभिन्न सेवाओं की जानकारी दी गई कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म भी आयोजित की गई। साथ ही छह माह के शिशुओं को अन्नप्राशन संस्कार कराते हुए पहली बार अन्न खिलाया गया, जिसके लिए विशेष रूप से खीर बनाई गई। इस मौके पर महिलाओं को गोद भराई के रूप में फल, बर्तन और कपड़े भी वितरित किए गए कार्यक्रम में मौजूद पीएलबी गीता शर्मा ने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से लोगों को निशुल्क कानूनी सेवाएं प्रदान की जाती हैं। यदि किसी भी महिला को किसी प्रकार की समस्या आती है तो वह उनसे संपर्क कर सकती है और उन्हें हर संभव सहायता दी जाएगी कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित महिलाओं ने एक-दूसरे को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी और महिलाओं के सम्मान तथा अधिकारों को लेकर जागरूकता का संदेश दिया।

You cannot copy content of this page