Spread the love


बाजपुर। अवैध मादक द्रव्यों के निर्माण, बिक्री एवं भंडारण पर रोक लगाने के उद्देश्य से आबकारी विभाग द्वारा विशेष सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया। माननीय आबकारी आयुक्त महोदय के आदेशानुसार दिनांक 18 अप्रैल 2026 को अपराध निरोध क्षेत्र-04 बाजपुर के अंतर्गत महेशपुरा चेक पोस्ट पर सघन रोड चेकिंग अभियान चलाया गया।
यह चेकिंग जनपदीय प्रवर्तन दल एवं क्षेत्र-04 बाजपुर की संयुक्त टीम द्वारा की गई। अभियान के दौरान संदिग्ध वाहनों की गहन जांच की गई तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरती गई।
इस अभियान में आबकारी निरीक्षक महेंद्र सिंह बिष्ट, उप आबकारी निरीक्षक देवेन्द्र कुमार, प्रधान आबकारी सिपाही पवन कुमार कम्बोज तथा आबकारी सिपाही राखी, रेनुका बोरा, वंदना घिल्डियाल और अर्चना यादव मौजूद रहे।
आबकारी विभाग ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ इस प्रकार की सघन चेकिंग अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

You cannot copy content of this page