Spread the love


काशीपुर। अवैध कच्ची शराब के निर्माण, बिक्री एवं भंडारण के खिलाफ आबकारी विभाग द्वारा विशेष सघन प्रवर्तन अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई। माननीय आबकारी आयुक्त महोदया एवं जिला आबकारी अधिकारी उधम सिंह नगर के निर्देश पर अपराध निरोध क्षेत्र-03 काशीपुर की टीम ने ग्राम बड़ी बरखेड़ी में दबिश दी।
दबिश के दौरान अवैध कच्ची शराब के निर्माण एवं भंडारण में संलिप्त तीन अभियुक्तों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किए गए। आरोपियों में रजविन्द्र कौर पत्नी अंग्रेज़ सिंह, रेशम सिंह पुत्र मंता सिंह तथा निर्मन कुमार पुत्र जितेन्द्र कुमार शामिल हैं।
कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से 120 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। इसके अलावा एक अवैध कच्ची शराब की भट्टी को भी नष्ट किया गया तथा लगभग 1500 किलोग्राम लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इस कार्रवाई में कुल चार अभियोग पंजीकृत किए गए।इस अभियान का नेतृत्व आबकारी निरीक्षक दिवाकर चौधरी ने किया। उनके साथ क्षेत्र-03 काशीपुर का समस्त आबकारी स्टाफ मौजूद रहा।आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

You cannot copy content of this page