विभाजन का दंश सहने वाले बुजुर्गों को किया सम्मानित

गदरपुर । 14 अगस्त 1947 के विभाजन के समय हुए विस्थापन से जो लाखों लोग प्रभावित हुऎ और जिनकी जाने गई उनकी याद में मनाए जाने वाला दिवस विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा गदरपुर शहनाई वाटिका में विभाजन का दंश झेलने वाले लोगो के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय रक्षा एवम पर्यटन राज्य मंत्री एवं नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा के सांसद अजय भट्ट भी उपस्थित रहे । कार्यक्रम मे अजय भट्ट ने कहा की देश के टुकड़े होना उस समय के कुशासन का नतीजा था जिसके कारण लाखों लोगों को यह विभाजन का दुख सहना पड़ा और विस्थापित होना पड़ा उस विस्थापन के दुख की कल्पना करना भी संभव नहीं है इसके उपरांत भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने विभाजन के समय हुए शहीदो को नमन करते हुए कहा कि विभाजन का समय हमारे इतिहास के लिए सबसे काला समय था जिसमें लाखों लोगों तो अपना घर मजबूरी में छोड़कर इधर उधर भटकना पड़ा और इसका प्रभाव आज तक हम लोगो को देखने को मिलता है और आज इस सम्मान समारोह के माध्यम से वाह लोग जो विभाजन का दंश झेला उन्हे सम्मानित किया जा रहा है। कार्यक्रम में रेड रोड कन्वेंट स्कूल के बच्चों द्वारा बहुत शानदार देशभक्ति का सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।इस अवसर पर गदरपुर विधायक अरविंद पांडे, जिला महामंत्री सुदेश चौहान,मोहन बिष्ट,मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना,विट्टू चौहान,महेद्र कालडा,राजकुमार गुम्बर, परविन्दर विर्क,अभिषेक गोयल,वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश गुम्बर,सुभाष गुंबर,अशोक हुडिया,पदाधिकारी गुरबक्श बगगा,लविश अरोरा,विकास गुप्ता, नरेश हुड़िया,अनिल जेटली,अभिषेक वर्मा,मनोज कुमार, मनोज गुंबर,परमजीत सिंह,निर्मल नारंग,अशोक छाबडा,अश्विनी कुमार,मुनी भूसरी,अभिषेक गुंबर,आकाश कोचर,कुनाल रस्तोगी बलदेव छाबड़ा, नंदलाल ,टहलदास झाम सुरजीत सिंह गुलाटी मोहनलाल, सतीश बत्रा, ज्योति अरोड़ा,चंपा पांडे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

अपनों को खोकर विभाजन का दंश सहते हुए भारत को न छोड़ने वाले सपूतों को नमन- गुंजन सुखीजा

You missed