विभिन्न संस्थाओं द्वारा किया गया ध्वजारोहण एवं मिष्ठान वितरण

गदरपुर । व्यापार मंडल पदाधिकारियों द्वारा व्यापारियों के सहयोग से 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर गुरुद्वारा मार्केट में ध्वजारोहण, राष्ट्रीय गान, मिष्ठान वितरण के उपरांत पौधों का वितरण किया गया । इस अवसर पर दीपक बेहड़, संदीप चावला,राहुल अनेजा, राजकुमार भुड्डी, धर्मचंद खेड़ा सहित तमाम वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष गुरविंदर सिंह विर्क और अनहद ज्वेलर्स के अमरजीत सिंह संधू के सौजन्य से मिष्ठान वितरण किया गया । कांग्रेस कमेटी द्वारा हजारीलाल पेट्रोल पर वरिष्ठ नागरिकों द्वारा ध्वजारोहण, राष्ट्रीय गान, मिष्ठान वितरण किया गया। वही गदरपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष जसवीर चौहान द्वारा ध्वजारोहण करने के उपरांत सहकर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए मिष्ठान वितरण किया गया। नगर पालिका परिषद में पर्यावरण मित्र उर्मिला देवी द्वारा ध्वजारोहण किया गया ।

You missed