Spread the love

रूद्रपुर। निकटवर्ती ग्राम मकरंदपुर में श्री श्री महामाया काली पूजा महोत्सव श्रद्धा और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और मां काली के चरणों में मत्था टेककर क्षेत्र की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में पहुँचने पर आयोजकों ने ठुकराल का भव्य स्वागत किया और उन्हें अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि शक्ति की अधिष्ठात्री मां काली की पूजा का भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व है। ऐसे धार्मिक आयोजन न केवल हमारी आस्था को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि समाज में एकजुटता, आपसी भाईचारा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करते हैं। उन्होंने कहा कि त्योहार हमारी सांस्कृतिक विरासत हैं और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। ठुकराल ने पूजा महोत्सव के सफल आयोजन के लिए पूरी समिति को बधाई दी। महोत्सव के दौरान आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान आशीष बाला, गौरव मण्डल, प्रभाष मण्डल, कृष्ण हाल्दार, सपन स्वर्णकार, हरिदास घोष, दिनेश हाल्दार, डा. प्रदीप, रविन्द्र मण्डल, दिलीप सरकार, आनंद सरकार, अपून विश्वास, करन सिंह, किशन लाल, बरीत सिंह, शुभम राय, डा. कार्तिक, संजू दास, शंकर ढाली, गौतम घरामी, संजय ठुकराल, अंकित बठला, नित्यानंद सहित भारी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page