Spread the love


किच्छा। हल्द्वानी रोड स्थित हिमालयन प्रोग्रेसिव स्कूल के सामने सड़क किनारे बनी एक झोपड़ी में अज्ञात कारणों से अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते झोपड़ी में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। इस घटना में विधवा बेसहारा मोना का सब कुछ नष्ट हो गया, जिससे परिवार के सामने संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
घटना की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक श्री राजेश शुक्ला तत्काल मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने मौके पर ही प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर पीड़ित परिवार को शीघ्र आर्थिक एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही व्यक्तिगत सहयोग कर समाज से भी सहयोग की अपील की।

You cannot copy content of this page