आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 25 लीटर कच्ची शराब बरामद, 3000 किलो लहन नष्ट
बाजपुर। विशेष सघन प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग ने अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कई स्थानों पर छापेमारी की। माननीय संयुक्त आबकारी आयुक्त प्रदीप कुमार के आदेश तथा सहायक आबकारी आयुक्त एन.आर. जोशी के निर्देशन में अपराध निरोध क्षेत्र-4 की टीम ने बनगढ़, गोबरा और गजरौला क्षेत्रों में दबिश दी।
छापेमारी के दौरान टीम ने लगभग 25 लीटर कच्ची शराब बरामद की तथा अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त करीब 3000 किलोग्राम लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया। कार्रवाई के दौरान संबंधित आरोपियों के विरुद्ध उत्तराखंड आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई करने वाली टीम में आबकारी निरीक्षक महेंद्र सिंह बिष्ट, प्रधान आबकारी सिपाही पवन कुमार कंबोज, आबकारी सिपाही वंदना घिल्डियाल, अर्चना यादव तथा रेनुका बोरा शामिल रहे।
