Spread the love

सितारगंज नगर पालिका में विकास कार्यों को लेकर एक बार फिर सवाल उठे हैं। पूर्व नगर पालिका प्रत्याशी सर्फ राज ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया है कि विकास कार्यों में भेदभाव किया जा रहा है पूर्व नगर पालिका प्रत्याशी सर्फ राज ने अपने ज्ञापन में कहा कि नगर क्षेत्र की कई सड़कें और गलियां मरम्मत एवं साफ-सफाई की मांग कर रही हैं। उनका आरोप है कि नगर पालिका द्वारा अधिकांश टेंडर हिंदू बहुल मोहल्लों में विकास कार्यों के लिए पास किए गए हैं, जबकि मुस्लिम बहुल मोहल्लों में सड़क मरम्मत और साफ-सफाई की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई है।
उन्होंने कहा कि बरसात का मौसम शुरू होने वाला है और कई सड़कें पहले से ही टूटी-फूटी हैं। बारिश के दौरान जलभराव होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में समय रहते आवश्यक मरम्मत और सफाई कार्य कराए जाने चाहिए सर्फ राज ने अधिशासी अधिकारी से मांग की कि बिना किसी भेदभाव के नगर के सभी वार्डों और मोहल्लों में समान रूप से विकास कार्य कराए जाएं, ताकि सभी नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं मिल सकें। इस मौके पर जाफरी ,आदिल अंसारी कादरी अंसारी ,आलम, जमाल , अतीक , रिजवान, तस्लीम ,रफीक, यासीन ,जुबेर अंसारी ,इस्लामिया अहमद, शकील अहमद, आदि उपस्थित रहे

You cannot copy content of this page