Spread the love

सितारगंज सिडकुल इंडस्ट्रीज कल्याण समिति के चुनाव होटल एवरग्रीन सिडकुल में
संपन्न हुए।चुनाव में समिति से जुड़े विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधियों एवं सदस्यों ने अपनी सहभागिता की,सर्वप्रथम समिति के निवर्तमान अध्यक्ष के सी सत्यवली ने विगत कार्यकाल में सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद किया।नई कार्यकारिणी के गठन हेतु सर्वसम्मति से दुर्गेश मोहन को अध्यक्ष,विनय डबराल को महासचिव एवं के के धीमान को कोषाध्यक्ष पद हेतु चुना गया।सभी ने नई ऊर्जावान टीम से सिडकुल उद्योग के हितों को सुरक्षित एवं संरक्षित हेतु फैक्ट्रियों के समग्र विकास में अपना सर्वश्रेष्ठ भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष दुर्गेश मोहन ने सभी का आभार जताते हुए सिडकुल क्षेत्र में सड़क,स्ट्रीट लाइट,जल निकासी स्वच्छता,सुरक्षा व्यवस्था,यातायात प्रबंधन,श्रमिक सुविधाओं एवं अन्य मूलभूत अवसंरचनातमक समस्याओं के निवारण उद्योगों के सुचारू संचालन हेतु समिति द्वारा प्रशासन,सिडकुल प्रवंधन एवं संबंधित विभागों के साथ निरंतर तालमेल और संवाद स्थापित कर आपसी समन्वय एवं सकारात्मक वातावरण को प्रभावी बनाने का कार्य किया जाएगा।इस अवसर पर परमेश्वर शर्मा,भूपेश शर्मा,विक्रम सिंह, रमन चौधरी,अनिल चक्रवर्ती, मुनेश्वर मंडल,अविनाश त्रिवेदी हैदर अब्बास,आर नायडू आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page