Spread the love

रूद्रपुर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि 01 जुलाई, 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए बीएलओ, सुपरवाईजरों को द्वितीय प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु विधानसभावार एलएमटी/नोडल आईटी/मास्टर ट्रेनर नामित करते हुए तिथियों का निर्धारण किया गया है। उन्होने बताया कि 02 जून को विधानसभा जसपुर में प्रशिक्षण हेतु एसएलएमटी/उप जिलाधिकारी जसपुर, गदरपुर हेतु एसएलएमटी/उप जिलाधिकारी किच्छा, सितारगंज हेतु उप जिलाधिकारी खटीमा एवं जिला सूचना विज्ञान अधिकारी नोडल आईटी नामित किया गया है। इसी तरह 03 जून को विधानसभा काशीपुर हेतु एसएलएमटी/उप जिलाधिकारी जसपुर, रूद्रपुर हेतु उप जिलाधिकारी किच्छा, नानकमत्ता हेतु उप जिलाधिकारी खटीमा एवं जिला सूचना विज्ञान अधिकारी नोडल आईटी, 04 जून को विधानसभा बाजपुर के प्रशिक्षण हेतु एसएलएमटी/उप जिलाधिकारी जसपुर, किच्छा हेतु उप जिलाधिकारी किच्छा तथा खटीमा हेतु उप जिलाधिकारी खटीमा एवं जिला सूचना विज्ञान अधिकारी नोडल आईटी नामित किया गया है।जिलाधिकारी ने निर्देश दिये है कि सम्बन्धित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/तहसीलदार अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण में उपस्थित रहना सुनिश्चित करेगें।

You cannot copy content of this page