रिपोर्टर अश्वनी दीक्षित
खबर पड़ताल
सितारगंज। उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य हरजिंदर सिंह खालसा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर नानकमत्ता विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बिज्टी मैन रोड से लिंक मार्ग पाटिया से मैनाझुंडी तक करीब 6 किलोमीटर सड़क के हॉटमिक्स निर्माण की मांग की है।मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में हरजिंदर सिंह खालसा ने कहा कि उक्त सड़क का हॉटमिक्स निर्माण होने से क्षेत्र की करीब 6 हजार की आबादी को सीधे लाभ मिलेगा। सड़क बेहतर होने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और यातायात व्यवस्था भी सुगम होगी।उन्होंने बताया कि यह मार्ग पाटिया, तिगडी खुनसरा गोविंदपुर धानचौडाऔर मैनाझुंडी सहित आसपास के गांवों के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। सड़क के हॉटमिक्स निर्माण से इन गांवों के ग्रामीणों को मुख्य मार्गों तक आने-जाने में सुविधा मिलेगी और रोजमर्रा के आवागमन में समय की भी बचत होगी।हरजिंदर सिंह खालसा ने मुख्यमंत्री से जनहित को देखते हुए सड़क के हॉटमिक्स निर्माण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर यातायात सुविधा मिलने के साथ-साथ गांवों के विकास को भी गति मिलेगी।
