रिपोर्टर अश्वनी दीक्षित
खबर पड़ताल
सितारगंज से उत्तराखंड की संस्कृति, प्राकृतिक विरासत और पर्यटन को विश्व पटल पर पहचान दिलाने का आह्वान सितारगंज। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर कांग्रेस पार्टी के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष करण जंग ने प्रदेशवासियों एवं देश-विदेश के सभी पर्यटन प्रेमियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं उन्होंने कहा कि पर्यटन केवल घूमने-फिरने का माध्यम नहीं, बल्कि किसी प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं, प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है करण जंग ने कहा कि उत्तराखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक आस्था, लोक संस्कृति, पारंपरिक रीति-रिवाजों और ऐतिहासिक विरासत के लिए पूरे विश्व में अलग पहचान रखता है। यहां के चारधाम, गुरुद्वारे, पहाड़, नदियां, जंगल, झीलें और ग्रामीण जीवन देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। पर्यटन को बढ़ावा मिलने से स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ते हैं तथा प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति और विरासत को आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखना सभी की जिम्मेदारी है। पर्यटन के विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए, ताकि प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता और पारंपरिक पहचान लंबे समय तक कायम रह सके करण जंग ने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति, सभ्यता और प्राकृतिक विरासत हमारी पहचान है और इसे संरक्षित रखते हुए पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर सभी से उत्तराखंड की संस्कृति एवं पर्यावरण के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
