Spread the love

रीड आज दिनेशपुर क्षेत्र के
दिनेशपुर। NH-74 स्थित जाफरपुर क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में क्लीनिक से घर लौट रहे एक डॉक्टर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि मृतक के शरीर के कई टुकड़े हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

जानकारी के अनुसार डॉक्टर देर रात अपनी क्लीनिक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान दिनेशपुर कट के पास गदरपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक चालक डॉक्टर को करीब 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही थाना दिनेशपुर के थाना अध्यक्ष रविंद्र बिष्ट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं रुद्रपुर कोतवाली पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने हाईवे एंबुलेंस की मदद से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक को भी अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

You cannot copy content of this page