Spread the love

लगभग 1:50 बजे दोपहर थाना लक्ष्मण झूला
क्षेत्र में सिंगटाली पुल के पास मेरठ से आए 6 लोगों का एक समूह घूमने के लिए आया था।

जानकारी के अनुसार समूह के सदस्य पुल के समीप स्नान करने के लिए नदी में गए, जहां स्नान के दौरान एक महिला और एक पुरुष संतुलन खोकर नदी में बह गए।

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की ढालवाला और ब्यासी टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और सर्च अभियान शुरू किया। एसडीआरएफ के डीप डाइवर द्वारा नदी की गहराई में गहन तलाश की जा रही है।
फिलहाल परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

डूबने वालो कि पहचान ऋतु पत्नी वांशिक माहेश्वरी, उम्र लगभग 30 वर्ष, मेरठ निवासी और नरेश उपाध्याय, उम्र लगभग 42 वर्ष, निवासी पोस्ट ऑफिस जागेठी गांव, थाना काकरखेड़ा, मेरठ के रूप में में हुई है।

साथियों ने बताया कि सभी व्यक्ति मेरठ स्थित दास हुंडई शोरूम में कार्यरत थे और अवकाश होने के कारण ऋषिकेश घूमने आए थे।

एसडीआरएफ समस्त जनमानस से अपील करती है कि गंगा नदी में बिना अनुमति अथवा प्रतिबंधित घाटों पर स्नान न करें। स्नान करते समय किनारे के पास ही रहें और अनावश्यक रूप से तैरने का प्रयास न करें। सावधानी और सतर्कता ही आपकी और आपके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकती है।

You cannot copy content of this page