Spread the love

नैनीताल। जिला न्यायालय परिसर में बुधवार को वरिष्ठ अधिवक्ता पुरन सिंह भाकुनी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया कर अधिवक्ताओं ने शोक सभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित दी शोक सभा में उपस्थित अधिवक्ताओं ने भाकुनी के व्यक्तित्व एवं उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका निधन विधि जगत के लिए अपूरणीय क्षति है उन्होंने अपने कार्यकाल में न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई बार के आजीवन सदस्य एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा कि इस दुखद घड़ी में उनकी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं
बार अध्यक्ष अरुण बिष्ट एवं सचिव संजय सुयाल ने शोक व्यक्त करते हुए भाकुनी के योगदान को याद किया करते हुवे इसे अपूर्णीय क्षति बताया शोक सभा के अंत में सभी अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। शोक सभा में बार एसोसिएशन अध्यक्ष अरुण सिंह बिष्ट सचिव संजय सुयाल वरिष्ठ अधिवक्ता मनीष मोहन जोशी ज्योति प्रकाश बोरा भगवत प्रसाद अखिल साह अशोक मौलखी सोहन तिवाड़ी दीपक रुवाली कैलाश जोशी नवीन कुमार पप्पू आर्या चंद्रकांत बहुगुणा गायत्री सुयाल आदि मौजूद रहे ।

You cannot copy content of this page