Spread the love


आज दिनांक 29.04.2026 को विशेष सघन प्रवर्तन अभियान के तहत माननीय आबकारी आयुक्त के निर्देशानुसार अवैध मादक द्रव्यों के निर्माण, बिक्री एवं भंडारण के अड्डों के समूल विनिष्टीकरण के क्रम में अपराध निरोध क्षेत्र-4, बाजपुर द्वारा बरहैनी के हजीरा क्षेत्र में दबिश दी गई।
कार्रवाई के दौरान जनपदीय प्रवर्तन दल की टीम भी मौके पर मौजूद रही। छापेमारी के दौरान लगभग 8 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। इस संबंध में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत एक ज्ञात अभियोग पंजीकृत किया गया।
इस अभियान में आबकारी निरीक्षक महेंद्र सिंह बिष्ट, उप निरीक्षक देवेन्द्र कुमार, प्रधान आबकारी सिपाही पवन कुमार कम्बोज तथा आबकारी सिपाही राखी, वंदना घिल्डियाल, अर्चना यादव और रेनुका बौरा शामिल रहीं।

You cannot copy content of this page