Spread the love

रूद्रपुर। मॉडल कॉलोनी स्थित नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय कोलम्बस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने केंन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सी०बी०एस०ई०) कक्षा 10वीं की परीक्षा में एक बार फिर शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। विद्यालय के मेधावी छात्र दिव्यांशु मेहरा ने 98.4 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया, वहीं पलक सैनी ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय व तपस्या सिरोही ने 96.2 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार जी ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय के अनेक छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर विषयवार उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया। आई०टी० विषय में दिव्यांशु मेहरा, वृन्दा खेड़ा व वैनवी नेगी ने 100 अंक अर्जित किए। अंग्रेजी विषय में वृन्दा खेड़ा व राजनंदिनी चौहान ने 100 अंक, विज्ञान विषय में दिव्यांशु मेहरा ने 99 अंक, सामाजिक विज्ञान विषय में तपस्या सिरोही ने 99 अंक, गणित विषय में दिव्यांशु मेहरा ने 97 व हिन्दी विषय में राजनंदिनी चौहान ने 98 अंक प्राप्त कर विषयवार उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया। इस वर्ष विद्यालय के विद्यार्थियों ने कुल 293 विषयों में विषयवार डिस्टिंक्शन प्राप्त कर शैक्षणिक उत्कृष्टता का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।

विद्यालय के छात्र-छात्राओं की शानदार सफलता पर विद्यालय के चेयरमैन श्री केसरदास खेड़ा जी ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएँ प्रेषित कर शुभाशीष दिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री मनोज खेड़ा जी ने विद्यार्थियों की स्वर्णिम सफलता पर खुशी जताते हुए सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी विद्यार्थी भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे और संस्थान का नाम रोशन करेंगे। साथ ही, उन्होंने छात्रों को अपने लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहने और निरंतर प्रयास करते रहने के लिए प्रेरित किया।

You cannot copy content of this page