रुद्रपुर सी.बी.एस.ई की 10वीं कक्षा का परीक्षाफल घोषित किया गया जिसमे रेनबो पब्लिक स्कूल आदर्श कालोनी, रूद्रपुर का परीक्षाफल शत प्रतिशत (100%) रहा। विद्यालय के छात्र सागर रस्तोगी ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, अदिति सक्सेना ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान और सम्भव सिंह ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा अहम गंगवार ने 97.2 प्रतिशत, उज्जवल मिश्रा ने 96.6 प्रतिशत, यामिनी भट्ट ने 96.4 प्रतिशत एवं मयंक सिंह ने 95.4 प्रतिशत, गुजन ग्रोवर एवं समर्थ ने 94.2 प्रतिशत अरनव सिंह एवं दिव्यांशी तिवारी ने 93.6 प्रतिशत, श्रेया गुप्ता ने 93.4 प्रतिशत, पृथ्वी सिंह ने 92.8 प्रतिशत, वैदेही सिंह ने 92.2 प्रतिशत, वंशिका मलिक ने 92 प्रतिशत, तनिष्क एवं नमन जोशी ने 91.6 प्रतिशत, सचिन यादव, क्रिशन गुप्ता एवं वर्षिता ने 91.4 प्रतिशत, सुमाईला ने 90.2 प्रतिशत, कार्तिक कुमार 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर योग्यता सूची में स्थान प्राप्त किया।सामाजिक विज्ञान मे सागर रस्तोगी एवं गुजंन ग्रोवर ने अधिकतम 100 (शत प्रतिशत) अंक प्राप्त किये। अंग्रेजी में अहम गंगवार, सागर रस्तोगी एवं अदिति सक्सेना ने अधिकतम 100 (शत प्रतिशत) अंक प्राप्त किये। गणित में सागर रस्तोगी ने अधिकतम 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। इनफोरमेशन टेक्नोलोजी मे संभव सिंह, यामिनी भट्ट, अहम गंगवार अदिति सक्सेना एवं अर्नव सिंह ने अधिकतम 100 मे 100 (शत प्रतिशत) अंक प्राप्त किये। हिन्दी मे संभव सिंह ने अधिकतम 99 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। विज्ञान में सागर रस्तोगी ने अधिकतम 97 अंक प्राप्त किये।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार अग्रवाल ने परीक्षाफल पर हर्ष प्रकट किया और अध्यापकों, अभिभावकों तथा बच्चों को बधाई दी। विद्यालय के प्रबन्धक श्री संजीव कुमार तथा प्रबन्धन समिति की सदस्या श्रीमती गीतांजलि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उप-प्रधानाचार्य मिस स्मिता पाठक ने बच्चों के अथक परिश्रम को ही सफलता का मंत्र बताया एवं समस्त अध्यापक अध्यापिकाओं ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए बच्चों को बधाई दी।
