खटीमा (अश्वनी दीक्षित )सचिव महोदया के आदेशानुसार ग्राम पंचायत सबौरा में पूनम स्वयं सहायता समूह सबौरा में ग्राम प्रधान जी की अध्यक्षता में कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर कर सुरक्षित बचपन अभियान के अन्तर्गत यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा अधिनियम 2012 पाक्सो अपराध, स्थाई लोक अदालत के प्रभावी कामकाज, सड़क सुरक्षा के नियम, साइबर क्राइम, सोशल मीडिया फ्राड़, डिजिटल अरेस्ट, नालसा हेल्प लाइन नम्बर 15100, महिला हेल्प लाइन नम्बर 1090, महिलाओं को जानकारी दी गई मंच का संचालन गीता शर्मा ने किया जिसमें टीम नम्बर 36 से पी एल वी- गीता शर्मा टीम नम्बर 38 से पी एल वी- मानवती रानापी एल वी- विपिन चन्द्र उप्रेती टीम नम्बर 40 से पी एल वी- राम निवास सिंह राना उपस्थित रहे।
