रिपोर्टर अश्वनी दीक्षित 

सितारगंज। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सितारगंज में बच्चों की सुरक्षा और उन्हें अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ‘बचपन सुरक्षित कैसे रहे’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिविल कोर्ट की जज नंदिता काला पहुंचीं। उन्होंने विद्यार्थियों को बच्चों की सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों और विभिन्न प्रकार के अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी कार्यक्रम के दौरान जज नंदिता काला ने बच्चों को पॉक्सो एक्ट के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों के साथ होने वाले यौन अपराधों से उनकी सुरक्षा के लिए कानून में कड़े प्रावधान किए गए हैं उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि यदि उनके साथ किसी भी प्रकार की गलत हरकत होती है या कोई उन्हें परेशान करता है, तो वे बिना किसी डर के अपने माता-पिता, शिक्षकों अथवा पुलिस को इसकी जानकारी दें इसके साथ ही बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों, साइबर क्राइम और अन्य आपराधिक गतिविधियों के प्रति भी जागरूक किया गया विद्यार्थियों को बताया गया कि मोबाइल और इंटरनेट का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। किसी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी निजी जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए और ऑनलाइन किसी भी तरह की परेशानी होने पर इसकी सूचना जिम्मेदार व्यक्तियों को देनी चाहिए कार्यक्रम में सितारगंज कोतवाली प्रभारी सुंदरम शर्मा और एसएसआई बबीता टम्टा भी मौजूद रहीं। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों, सुरक्षा के उपायों और कानून के प्रति जागरूक करना रहा, ताकि वे किसी भी अप्रिय परिस्थिति में सतर्क रहकर उचित कदम उठा सकें। इस मौके पर पी एल बी नीतू रूपा जाटव विनीता धामी मुकेश चंद्र मंगल सिंह मनोज कुमार निर्मल गहतोली रिफा मगेश्वरी देवी स्कूल का समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे विद्या मंदिर में आयोजित हुआ ‘बचपन सुरक्षित कैसे रहे’ कार्यक्रम, जज नंदिता काला ने बच्चों को किया जागरूक