सितारगंज (अश्वनी दीक्षित )बार एसोसिएशन सितारगंज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली गोपनीयता की शपथ सिविल जज जूनियर डिवीजन नंदिता काला ने दिलाई शपथ, समारोह में बड़ी संख्या में अधिवक्ता रहे उपस्थित बार एसोसिएशन सितारगंज, जनपद ऊधम सिंह नगर के वर्ष 2026-27 के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आज संपन्न हुआ। समारोह में सिविल जज जूनियर डिवीजन श्रीमती नंदिता काला ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उपस्थित अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए बार एसोसिएशन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की शपथ ग्रहण करने वालों में अध्यक्ष पद पर एडवोकेट शक्ति प्रताप सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर एडवोकेट जावेद अख्तर, उपाध्यक्ष पद पर एडवोकेट सुचित्रा देवी, सचिव पद पर एडवोकेट प्रकाश पांडे तथा कोषाध्यक्ष पद पर एडवोकेट रमेश कांत प्रभाकर शामिल रहे इसी क्रम में वरिष्ठ सदस्य पद पर एडवोकेट टीना एवं एडवोकेट मोबीन अली तथा कनिष्ठ सदस्य पद पर एडवोकेट रेचल एवं एडवोकेट राजा सरकार ने शपथ ग्रहण की कार्यक्रम का संचालन सर्वप्रथम मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट हरीश दुबे ने किया। इसके पश्चात वर्तमान सचिव एडवोकेट प्रकाश पांडे ने कार्यक्रम का संचालन किया समारोह में मुख्य चुनाव निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट हरीश दुबे, सहायक चुनाव अधिकारी एडवोकेट प्रकाश ढाली, बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के सम्मानित सदस्य एडवोकेट राजन मेहरा, अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष एस.के. त्रिपाठी एवं सचिव महेंद्र चौधरी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त खटीमा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरज राणा, सचिव भरत पांडे, उमेश पांडे, भगवंत सिंह, अमित रस्तोगी, रवि सक्सेना, एन यू मलिक, एल एम. कांडपाल, रमेश गुप्ता, हनीफ अहमद, मनोरमा गुप्ता, रजवंत कौर, एस.के. सिंह, फरमान, राहुल भारद्वाज, आमिर मलिक, फैसल मलिक, रवि सागर तथा पूजा सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे