अश्विनी दीक्षित खबर पड़ताल
नानकमत्ता 350 लीटर कच्ची शराब बरामद, 10 हजार लीटर लाहन नष्ट; 12 लाख रुपये नकद और 7 क्यू आर कोड स्कैनर मिलने से बढ़ी जांच नानकमत्ता, ऊधम सिंह नगर। जनपद ऊधम सिंह नगर के नानकमत्ता क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया है एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में चलाए गए ‘ऑपरेशन सफाया’ के तहत पुलिस की 10 टीमों ने महज 10 घंटे के भीतर ताबड़तोड़ कार्रवाई की। इस दौरान 10 अवैध तमंचों के साथ 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, अवैध कच्ची शराब के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए 350 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई और करीब 10 हजार लीटर लाहन नष्ट किया गया नानकमत्ता में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का सख्त एक्शन देखने को मिला। एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में चलाए गए इस विशेष अभियान की कमान एसपी सिटी रुद्रपुर ने संभाली। पुलिस की 10 टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर अवैध असलहों, कच्ची शराब और संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की वी ओ-2: अवैध हथियारों पर पुलिस का प्रहार अभियान के दौरान पुलिस ने अवैध असलहे रखने के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार किया आरोपियों के कब्जे से 10 अवैध तमंचे और 13 कारतूस बरामद किए गए। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध हथियारों के इस्तेमाल और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है कच्ची शराब के कारोबार पर भी कार्रवाई वहीं, अवैध कच्ची शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ भी पुलिस ने कार्रवाई की इस दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार कर 350 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई, जबकि करीब 10 हजार लीटर लाहन को मौके पर नष्ट किया गया पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों में हड़कंप मचने की बात सामने आई है संदिग्धों और वारंटियों पर भी शिकंजा पुलिस ने अभियान के दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 172 के तहत 14 संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया। इसके अतिरिक्त, दो वारंटियों को भी गिरफ्तार किया गया 12 लाख रुपये नकद और 7 क्यू आर कोड स्कैनर मिलने से जांच तेज इस अभियान के दौरान एक संदिग्ध के कब्जे से सात क्यू आर कोड स्कैनर और करीब 12 लाख रुपये नकद बरामद होने की जानकारी भी सामने आई है पुलिस इस बरामदगी के स्रोत और संभावित साइबर अपराध से संबंधों की जांच कर रही है। हालांकि, जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बरामद नकदी और क्यू आर कोड स्कैनर का इस्तेमाल किसी आपराधिक गतिविधि में किया गया था
नानकमत्ता में ‘ऑपरेशन सफाया’ के तहत हुई इस कार्रवाई में अवैध हथियारों से लेकर कच्ची शराब के कारोबार तक पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। 10 तमंचों की बरामदगी, 350 लीटर कच्ची शराब और 10 हजार लीटर लाहन पर कार्रवाई के साथ संदिग्ध के पास से मिली नकदी और क्यू आर कोड स्कैनर ने भी जांच का दायरा बढ़ा दिया है।अब पुलिस की आगे की जांच में कई अहम जानकारियां सामने आने की उम्मीद है। फिलहाल, पुलिस का यह अभियान अपराधियों के खिलाफ सख्ती और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।
